ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

पति ने पत्नी व प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप, कोर्ट ने पत्नी और उसके दोस्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश 

नैनीताल। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश की कोर्ट ने पति के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए पत्नी और उसके दोस्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने व 24 घंटे के भीतर मुकदमे की प्रति अदालत में पेश करने के निर्देश तल्लीताल थाना पुलिस को दिए हैं।

मथुरा नगर, गंगागंज, पनकी कानपुर निवासी सौरभ राठौर की ओर से अधिवक्ता अंशुल लोशाली ने कोर्ट में पत्रावली पेश की।

बताया कि 22 मई 2024 को सौरभ अपनी पत्नी, बहन तथा अन्य के साथ नैनीताल घूमने आए और गेठिया के होटल में ठहरे।

रात कमरे में गए तो पत्नी खाना लेकर आई। पत्नी व बहन दूसरे कमरे में थे। जब सुबह सौरभ को होश आया तो वह हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती थे। उनके दाएं हाथ की कलाई कटी थी।

पूछने पर गौरव नाम के युवक ने गिरकर चोटिल होने की बात बताई। गौरव पत्नी का दोस्त था।

जब गेठिया आया तो पत्नी ने कारण कुछ और बताया। बहन से पूछताछ करने पर पता चला कि रात में गौरव कमरे में आया था।

जब बहन ने सौरभ के बेहोश होने की वजह भाभी से पूछी तो उन्होंने बरगलाने का प्रयास किया। सौरभ ने गौरव व अपनी पत्नी पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।

सौरभ का यह भी आरोप है कि पत्नी के मोबाइल पर गौरव अश्लील चैटिंग करता था। दोनों ने गेठिया में उसे मारने की योजना बनाई।

सौरभ ने मुकदमा दर्ज करने के लिए एसएसपी नैनीताल को प्रार्थना पत्र दिया, मगर कुछ नहीं हुआ। कोर्ट ने सौरभ की ओर से पेश प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए तल्लीताल थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पहाड़ी आर्मी, संगठन विस्तार पर मंथन

You missed

error: Content is protected !!