ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सट्टे की खाईबाड़ी करते एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, सट्टा पर्ची व नकदी बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद मीणा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध सट्टा / जुआ गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में दिनांक 22-07-25 को एक सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है।

एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ व प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुलशन कुमार सागर पुत्र बनवारी लाल निवासी गली नं. 8, रामपुर रोड, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल को आंवला चौकी गेट के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
टीम द्वारा मौके से सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता, कुल नकदी ₹20,220 बरामद किया गया तथा उक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर FIR संख्या 191/25 अंतर्गत धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय एआई कार्यशाला का समापन
error: Content is protected !!