ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का एक चरण पूरा होने के बाद अब सभी की नजरें जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव पर टिक गई हैं।

सभी 12 जिलों में इन पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण होने के बाद 15 अगस्त से पहले इन पदों का चुनाव हो सकता है।

शासन और राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां तो इसी तरफ इशारा कर रही हैं

ब्लाक प्रमुख के 89 पदों के लिए जिलों में आरक्षण का निर्धारण पहले ही कर दिया गया था। अब शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए भी अनंतिम आरक्षण तय कर दिया है।

अब छह अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की अंतिम सूची जारी करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग को भी आरक्षण की अंतिम सूची मिलने का इंतजार है।

सूत्रों के अनुसार शासन और राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर से प्रयास किया जा रहा है कि जिला पंचायतों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुखों का चुनाव 15 अगस्त तक संपन्न करा लिया जाए।

इसी हिसाब से तैयारियां की जा रही है। छह अगस्त को जिपं अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की सूची मिलते ही आयोग इसी दिन चुनाव का कार्यक्रम जारी कर सकता है।

ब्लाक प्रमुख पदों पर आरक्ष

श्रेणी, पदों की संख्या

अनुसूचित जनजाति महिला, 03

अनुसूचित जाति, 04

अनुसूचित जाति महिला, 12

अन्य पिछड़ा वर्ग, 01

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 05

सामान्य महिला, 28

अनारक्षित, 36

यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत, बेड के नीचे मिला शव

You missed

error: Content is protected !!