आज सावन का आखिरी सोमवार है जो भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि यदि इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाया जाए, तो प्रभु शीघ्र ही प्रसन्न होते है।
इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मन में किसी अज्ञात भय की स्थिति दूर होगी। दिन अच्छा रहेगा। संयम से काम लेना आपके लिये हितकर रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। गुमी हुई वस्तु मिल सकती है।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में रूझान से दान धर्म में धन खर्च होगा। पारिवारिक क्लेश तथा चिंता दूर होगा। मानसिक रूप से स्थिति समाधान पूर्ण साधारण रहेगी।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। संपत्ति विवाद हल होगा। सुख एवं यश मिलेगा। शांति एवं संयम बना रहेगा। यात्रा होगी।
कर्क-
संतान पक्ष की ओर से थोड़ी परेशानी रहेगी। माता पिता को कष्ट हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। स्वजनों का सहयोग अधूरे कार्य पूर्ण करने में सहायक रहेगा।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए धर्म कर्म व पूजा पाठ में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी लाभदायक रहेगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए सभलकर रहने की जरूरत है। व्यवसाय के प्रति सतर्क रहें। कार्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद होंगे। नये सुखद अनुबंध होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। थकान महसूस हो सकती है।
तुला-
आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। परिस्थितियों से सामना करने में सफलता मिलेगी। अभीष्ट कार्यों की प्राप्ति होगी। कामकाज समय पर पूरा होगा। मान सम्मान बढे़गा।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। चिंता करने की जरूरत नहीं है, स्थिति अनुकूल रहेगी। सामाजिक कार्यों में यश और कीर्ति प्राप्त होगी। अधिकारी वर्ग आपकी मदद करेंगे। रूके कार्यों को गति मिलेगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। पद के अनुरूप कार्य प्रणाली लाभदायक सिद्ध होगी। भाग्योदय समाचार प्राप्त होगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। श्रेष्ठजनों व गुरूजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
मकर-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है अपने महत्व के कार्य बना सकते हैं। धर्म कर्म व अध्यात्म में मन लगेगा। अज्ञात भय तथा चिंता रह सकती है। दैनिक कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा।समय व्यर्थ न गवायें।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए अचानक किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिये तैयार रहना होगा। व्यापार व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। क्रोध में कोई निर्णय न करें।
मीन-
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है उच्चाधिकारियों से तनावग्रस्त रहने की संभावना है। परिवार में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। स्वजनों से मुलाकात हो सकती हैं यश, मान सम्मान प्राप्त होने का योग है।

