भीमताल शहर में रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड के रमणीय पर्यटक स्थल भीमताल की जनता ने अपनी दो दशक पुरानी मांगों को लेकर एक बार फिर जोरदार आवाज उठाई है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से एक प्रभावशाली ज्ञापन सौंपा है।

इस ज्ञापन में नगर की दो सबसे महत्वपूर्ण मांगों—रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आधुनिकीकरण—को तत्काल लागू करने की गुहार लगाई गई है।

ये मांगें न केवल भीमताल की जनता की मूलभूत जरूरतें हैं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास और पर्यटन की संभावनाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक सुनहरा अवसर भी हैं। दो दशकों का इंतजार: रोडवेज बस स्टेशन की अधूरी मांग
भीमताल में रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना की मांग पिछले दो दशकों से अधूरी पड़ी है। इस सुविधा के अभाव में स्थानीय निवासियों, खासकर छात्रों, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों को हल्द्वानी, नैनीताल या अन्य पड़ोसी शहरों तराई-पहाड़ जाने के लिए घंटों सड़कों के किनारे धूप, बरसात में खड़ा रहना पड़ता है।

यह स्थिति न केवल समय और धन की बर्बादी का कारण बनती है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी असुविधाजनक है, जो भीमताल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने आते हैं। पूरन बृजवासी ने कहाँ, “भीमताल एक प्रमुख पर्यटक और स्थानीय केंद्र है।

रोडवेज बस स्टेशन की कमी विकास में सबसे बड़ी रुकावट है। यह सुविधा स्थानीय लोगों की जिंदगी को आसान बनाने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।”स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आधुनिकीकरण जरूरी
दूसरी मांग भीमताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका उच्चीकरण करने की है। वर्तमान में यह स्वास्थ्य केंद्र अपर्याप्त सुविधाओं के साथ जूझ रहा है।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को हल्द्वानी या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जो आर्थिक और शारीरिक रूप से थकाऊ है। आपातकालीन स्थिति में यह देरी जानलेवा भी हो सकती है।

स्थानीय लोगों की पीड़ा को साझा करते हुए उन्होनें ने कहाँ, “हमारे स्वास्थ्य केंद्र में न ही पूर्ण विशेषज्ञ, डॉक्टर, नर्से, स्टाफ हैं, और न ही आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण एवं मशीनें। छोटी-सी बीमारी,अल्ट्रासाउंड, टेस्ट आदि के लिए भी हमें घंटों का सफर कर यहाँ से बाहरी शहरों में जाना पड़ता है।” बृजवासी ने जोर देकर कहा, “स्वास्थ्य हर नागरिक का मूल अधिकार है।

भीमताल के स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और उन्नत सुविधाओं से लैस करना इसका उच्चीकरण करना आज समय की मांग है।

सामाजिक कार्यकर्ता ”पूरन बृजवासी” ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इन मांगों पर तत्काल और प्रभावी कार्यवाही की अपील की है। उन्होंने कहा, “ये मांगें भीमताल की प्रगति और जनता की भलाई के लिए हैं। इनके पूरा होने से स्थानीय लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा और पर्यटन को नया जीवन मिलेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.