ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक के खनस्यूं रीखाकोट मोटर मार्ग में पूल का कार्य 2 वर्ष से पूर्ण नहीं होने के कारण अस्थाई रास्ता बार-बार क्षतिग्रस्त हो जा रहा है और विभागीय अधिकारी ना तो जल्द ही डायवर्सन बनाते है और पूल की उम्मीदो तो गांव के लोगों ने छोड़ ही दी क्योंकि लोगों का कहना है 2 वर्ष हो गए पुल का काम आधे में लटका पड़ा है।

आज रीखाकोट गांव के ग्रामीणों ने बाइक के निकलने व स्वयं पैदल चलने के लिए रास्ता तैयार किया जिससे कि वह मंडी सब्जियों को भेज सके ।
ग्रामीणों ने विभाग को यह भी चेताया कि जल्द ही अगर फूल का कार्य पूरा नहीं होगा तो वह क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ धरने पर बैठेंगे ।
इस दौरान पान सिंह, कृष्ण सिंह, नन्दन बिष्ट, उमेश जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
ग्राम प्रधान टांडा मदन परगांई ने कहा कि रीखाकोट – टांडा गांव पूरी तरह कृषि पर निर्भर है अगर खेत पर उगी फसल को भेजने के लिए ग्रामीणों को 7 – 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा तो रोड का फायदा ही क्या होगा।

अगर मुख्य समय पर उस सड़क का लाभ न मिले तो मदन परगांई ने कहा कि जल्द ही विभागीय अधिकारियों ने पूल को तैयार करना चाहिए और यथाशीघ्र ही डायवर्सन बनाना चाहिए ताकि गांव में गाड़ियों का आवागमन होता रहे।

यह भी पढ़ें :  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : एक और रिश्वतखोर अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
error: Content is protected !!