ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा पश्चिमी खेड़ा गौलापार के मेजर सोमनाथ शर्मा स्मारक पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण में पंचम दिवस की कथा के अंतर्गत आज कथा व्यास पं. विवेकानंद जोशी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल की अद्भुत लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन किया।

व्यासजी ने बताया कि गोकुल में नंदबाबा के घर जन्म लेकर श्रीकृष्ण ने बचपन से ही अपने मधुर स्वरूप और शरारतों से सभी का हृदय मोहित कर लिया। शिशु रूप में माँ यशोदा की गोद में खेलते हुए, माखन चोरी करते हुए, गोपग्वाल बालकों के साथ क्रीड़ा करते हुए और ग्वालिनों को अपनी चपलता से चकित करते हुए उनकी हर एक लीला भक्तों को आनंद और प्रेम से भर देती है।

कथा में पूतना वध, शकटासुर का संहार, त्रिणावर्त राक्षस का विनाश और कालिया नाग मर्दन जैसी अद्भुत घटनाओं का वर्णन हुआ, जिनसे स्पष्ट होता है कि श्रीकृष्ण केवल लीलामय बालक ही नहीं, अपितु धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश हेतु अवतरित पूर्ण परमात्मा हैं।

कीर्तन मंडली में हेम पांडे,हर्ष वर्द्धन तिवाड़ी जी द्वारा भजन सुनाए,भक्तजन “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों के साथ झूम उठे।

इससे पूर्व प्रातः सर्वदेव पूजन विद्वान ब्राह्मण कमलेश पांडे, कमल जोशी द्वारा किया गया,आज जजमान के रूप में भूपेंद्र सिंह रावत, प्रतिभा सिंह रावत जी बैठे,कथा के अंत में भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण हुआ।
हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से ममता रूवाली, हेम पंत,हर्ष वर्द्धन पांडे, जिला पंचायत सदस्य लीला बिस्ट, प्रमुख समाजसेवी अर्जुन बिस्ट, नारायण सिंह बोरा,अशोक चौहान सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  24 वर्षों से महिला सशक्तिकरण की अलख जगा रहीं नीमा बिष्ट, हजारों महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

You missed

error: Content is protected !!