ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी  प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में सनसनीखेज बालक हत्या के खुलासे के बाद अब हत्या में प्रयुक्त हथियार भी हुआ बरामद

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व व सख्त निगरानी में पुलिस टीम ने बालक अमित मौर्य हत्या कांड में अहम सफलता हासिल की है।

थाना काठगोदाम में पंजीकृत अभियोग में गुमशुदा बालक अमित मौर्य का शव बरामद कर आरोपी निखिल जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी निवासी पश्चिमी खेड़ा गौलापार काठगोदाम को 9 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था।
परन्तु हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (बड़ी दराती) बरामद नहीं हो पाया था, जिसमे न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लिए जाने के बाद आज दिनाक 12 अगस्त 2025 को आरोपी के घर से, मृतक के परिजनों की मौजूदगी में, घटना में प्रयुक्त दराती भी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : हली पुल निर्माण के लिए डीएम ने दिए ₹40 लाख के आश्वासन, नैनीताल विधानसभा की समस्याओं पर शिष्टमंडल ने की चर्चा
error: Content is protected !!