ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अपह्त बीडीसी मेंबर की पत्नी अपने बच्चे को लेकर रोते-बिलखते पहुंच गई और पुलिस से पति को ढूंढकर लाने की गुहार लगाने लगी।

कालाढूंगी। कोटाबाग ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य छड़ा से निर्वाचित हुए कमल भट्ट के अपहरण के मामले में देर रात कालाढूंगी थाने में हंगामा खड़ा हो गया। यहां कमल की पत्नी अपने बच्चे को रोते-बिलखते पहुंच गई और पुलिस से पति को ढूंढकर लाने की गुहार लगाने लगी।

बड़ी संख्या में यहां कांग्रेसी, भाजपाई भी पहुंच गए। देर रात तक थाने में इस मुद्दे को लेकर हंगामा रहा।
भाजपा-कांग्रेस के लोग एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। इस ड्रामे के बीच अपहृत कमल भट्ट की पत्नी अपने बच्चे को लेकर थाने आ पहुंची। मीडिया को दिए बयान में उसने पुलिस से पति को खोजने की गुहार लगाई।

वहीं मामला राजनीतिक होने के चलते भाजपा और कांग्रेस के समर्थक देर रात तक थाने में ही डटे रहे।
बता दें कि बीते सोमवार को सौंपी तहरीर में विपिन भट्ट ने बताया कि उनका भतीजा कमल भट्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य छड़ा निर्वाचित हुआ है। उनके भतीजे ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया है।

उन्होंने नामजद तहरीर देते हुए बताया कि परविंदर सिंह निवासी चकलुवा और संजय बिष्ट निवासी गेबुआ ने उनके भतीजे का अपहरण कर लिया है। एसओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी लगाकर दी जान; मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप

You missed

error: Content is protected !!