नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सुबह हुई घमासान के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा हाई कोर्ट का रुख करने के बाद कोर्ट ने नैनीताल के डीएम और एसएसपी को पंचायत सदस्यों को मतदान स्थल तक सुरक्षित ले जाने के आदेश दिए।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब चुनावी प्रक्रिया सामान्य 

नैनीताल। सियासी संग्राम के बीच अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब चुनावी प्रक्रिया सामान्य रूप से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।

कांग्रेस का भाजपा पर तो भाजपा का कांग्रेस पर जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण के आरोप प्रत्यारोप के बीच कोर्ट के आदेश पर वहां मौजूद दस जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस कस्टडी में सुरक्षा के साथ ले जाकर मतदान करने का आदेश दिया।

जिसके बाद पुलिस सभी दस जिला पंचायत सदस्यों को चुनाव करवाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय पहुंच गई है। 

इस बीच हाई कोर्ट ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी कोर्ट में वर्चुअल माध्यम से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने यह भी कहा है की जरूरत पड़ने पर चुनाव के दिन मतदान की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल के मेहरागांव में बड़ा हादसा: निर्माण स्थल पर मलबा गिरने से महिला समेत दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.