ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। इस्कॉन रामनगर द्वारा श्री कृष्णा जन्माष्टमी महामहोत्सव कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, वृंदावन से आए महामुनि प्रभु द्वारा रॉक हरिनाम संकीर्तन किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टर पंडित हेम चंद्र भट्ट ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बच्चों को सनातन धर्म शिक्षा को बढ़ावा देने,सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए इस्कॉन रामनगर को एक बीघा जमीन दान देने की घोषणा की।

उनके द्वारा कहा गया कि विश्व विख्याती संस्था इस्कॉन के विश्व में बनाए गए, इसी क्रम में छोटी सी भेट स्वरूप इस्कॉन रामनगर को यह जमीन मंदिर निर्माण के लिए कारगर होगी, और जल्द ही कार्य की शुरुआत भी की जाएगी।

मुख्यातिथि रहे तारा चंद्र घिल्डियाल, पंडित हेम चंद्र भट्ट ,पुष्कर सोसाइटी की डायरेक्टर पूनम गुप्ता,खुशी मेहंदी आर्ट खुशी शर्मा,विवेक सचदेवा ने कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस्कॉन रामनगर के संचालक श्री मधुहा हरिदास प्रभु ने सबका धन्यवाद किया और भक्तों को यही संदेश दिया कि सनातन धर्म को समझने के लिए भक्ति जागृत करनी चाहिए और वह भक्ति केवल वैष्णव गुरु का संग करके हरिनाम संकीर्तन कर जागृत होती हैं।

केवल नाम जप ही एक मात्र साधन हैं इस कलयुग में, श्री मद्भागवत गीता श्लोकों को अपने जीवन में डालकर ही समाज की कुरीतियों से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम में शामिल सभी सैकड़ों भक्तों ने रॉक हरिनाम संकीर्तन पर थिरके, भक्तिमय माहौल में महाप्रसाद,आरती कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में होटल कर्मचारी ने गटका कीटनाशक, एसटीएच में उपचार के दौरान मौत
error: Content is protected !!