ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पूर्व रंजिश को लेकर हथियारों से लेस बदमाशो ने घर में घुस कर पहले तो जम कर फायरिंग की जिसके बाद एक युवक को गोली मार दी।

आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक निर्वाचित प्रधान गफ्फार खान का भतीजा है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से कारतूस के खोके भी बरामद किए है।

उधमसिंहनगर। किच्छा तहसील क्षेत्र के ग्राम दरउ निवासी अकरम खा के घर में आज दोपहर हथियारों से लेश बदमाश घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस बीच मौके पर अलीम भी पहुंच गया और विरोध करने लगा।

तभी बदमाशो ने अलीम पर फायर झोंक दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व रंजिश और चुनावी रंजिश को लेकर अलिफ की हत्या हुई है।

कुछ दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि ग्राम सभा की जनता ने गफ्फार खा को प्रधान बनाया तभी से विपक्ष के लोग गफ्फार खा को घेरने में जुटे हुए थे।

आज उनके भाई के घर में घुस कर बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए उनके भतीजे को गोली मार कर हत्या कर दी।

एसपी सीटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि किच्छा कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आज विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष के लोगो द्वारा गोली मार कर युवक की हत्या कर दी है। दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था।

पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिला में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात; हुड़दंगियों को SSP की सख्त चेतावनी - 'शांति बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई'
error: Content is protected !!