ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन द्वारा पी0एल0वी0 अनिल चन्द्रा ने दिनांक 18/08/2025 को कारगिल शहीद मुकेश जीना इण्टर कालेज बलौट सूर्या गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उपस्थित विद्यार्थियों को नशीली दवाओं का दुष्प्रभाव, महिला यौन उत्पीडन, साइबर अपराध, लोकल फार वोकल तथा दिनांक 30/08/205 से 05/09/2025 तक नैना देवी महोत्सव नैनीताल लगने वाले चिकित्सा शिविर के बारे में बताया तथा चिकित्सा शिविर के सम्बन्ध में जरूरतमंद व्यक्तियों को आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित होने विषय पर बताया गया परीक्षण पश्चात् जरूरत मंद व्यक्तियों को व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन, नजर के चश्मे आदि उपकरण वितरण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में छह बच्चों की मां 22 साल के युवक संग लापता, पति ने लगाए गहने और नकदी ले जाने के आरोप
error: Content is protected !!