नैनीताल के पंगुट निवासी युवक ने विशाक्त सेवन कर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की परिजन तुरंत युवक को बी डी पांडे हॉस्पिटल लेकर आये जहा उपचार चल रहा है   

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला   

नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती मल्ला बगड़ क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया।

जानकारी के अनुसार मल्ला बगड़-पंगोट निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार ने देर शाम घर में रखी खटमल मारने की दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे घर के अंदर बेसुध अवस्था में देखा। युवक की हालत देखकर परिजन घबरा गए और बिना समय गंवाए उसे उपचार के लिए नैनीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने युवक का तत्काल उपचार शुरू किया। करीब एक घंटे तक प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उसे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कर लिया गया। चिकित्सक डॉ. साहिल कुमार के अनुसार परिजनों ने युवक द्वारा कीटनाशक का सेवन किए जाने की जानकारी दी है। फिलहाल युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चिकित्सकों के मुताबिक युवक ने किस मात्रा में और कौन-सा विषाक्त पदार्थ सेवन किया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है। एहतियात के तौर पर मरीज को 24 घंटे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

घटना के पीछे युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

परिजन भी घटना को लेकर कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। मामले में आगे की जानकारी युवक की हालत और जांच के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : साह-चौधरी समाज एवं वृंदावन स्कूल द्वारा 24 अक्टूबर को आयोजित होगी एपण प्रतियोगिता
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.