नैनीताल। लंबे इंतजार और विवादों के बीच आखिरकार नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं।

भाजपा की दीपा दरम्वाल को जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है, जबकि कांग्रेस की देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुई हैं। अध्यक्ष पद पर दरमवाल को 11 और कांग्रेस की पुष्पा नेगी को 10 मत मिले।

गौरतलब है कि 14 अगस्त को हुए चुनाव के दौरान 5 पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण का मामला सामने आया था, जिसके चलते माहौल गर्माया हुआ था। आज दोपहर जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणामों की औपचारिक घोषणा की।

नतीजे जारी होने से पहले ही संभावित जुलूस, नारेबाजी और भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। नैनीताल के मुख्य कोषागार और जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है।

इस दौरान पांच या उससे अधिक लोगों का एकत्र होना, जुलूस निकालना, नारेबाजी करना और किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा करना प्रतिबंधित रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार युवक गंभीर घायल; एक की मौत, दो सैन्यकर्मी भी जख्मी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.