ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल जिला पंचायत सदस्यों के कथित किडनैपिंग केस में रोज नया ट्विस्ट आ रहा है. गायब हुए सभी जिला पंचायत सदस्य आज मीडिया को सामने आए, जिनका बीजेपी ने सम्मान किया. इस दौरान गायब हुए जिला पंचायत सदस्य तरुण कुमार शर्मा ने बड़ा खुलासा भी किया है।

तरुण कुमार शर्मा उन्हीं पांच जिला पंचायत सदस्यों में से एक है, जिनके कथित किडनैप होने की बात कही जा रही थी. तरुण कुमार शर्मा ने कहा कि हम जितने भी जिला पंचायत सदस्य है, सभी पिछले दस सालों से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े है. वो पहले भी बीजेपी के युवा मोर्चा में रहे है. सभी लोग पहले भी पार्टी में थे, है और रहेंगे।

कांग्रेस के किडनैप करने के आरोप पर तरुण कुमार शर्मा ने कहा कि वो न तो तभी कांग्रेस के साथ थे और नहीं उनकी विचारधारा कांग्रेस से मिलती है।

तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि वो सभी पुष्पा नेगी के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर गए थे, लेकिन जब 11 अगस्त को पुष्पा नेगी ने कांग्रेस ज्वाइन की तो उन्हें बहुत दुख हुआ. इसीलिए उन्होंने बीजेपी का रुख किया और अब बीजेपी के साथ ही रहेंगे।

14 अगस्त को चुनाव के दिन पांचों जिला सदस्य बिना मतदान किए क्यों गायब हो गए थे और वो कौन लोग थे, जो उन्हें लेकर गए थे, जिसका वीडियो भी सामने आया था. इस सवाल के जवाब पर तरुण कुमार शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो में जो लोग दिख रहे है, वो उन्हीं के लोग थे।

वो हमें लेकर आए थे. उनके साथ कुछ गलत नहीं हुआ है, जैसा बोला जा रहा है. वो वोट देने भी गए थे, लेकिन वहां पार्टियों के बीच आपस में कुछ हो रहा था. उन्होंने वहां का माहौल खराब देखा, इसीलिए वो वहां से आ गए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बढ़ा तापमान, शुष्क मौसम का असर; पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार
error: Content is protected !!