हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पड़ोसी जिलों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद अब नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

हल्द्वानी सहित पूरे जिले में बर्ड फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। प्रशासन ने पोल्ट्री उत्पादों के परिवहन पर रोक लगाते हुए लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। जिसको लेकर अब हल्द्वानी में जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर ब्लॉक और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में बर्ड फ्लू (एच-5-एन-1) के मामले सामने आने के बाद जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल, वंदना सिंह ने आदेश जारी किया है कि अब अगले एक सप्ताह तक रामपुर और उधम सिंह नगर से नैनीताल जिले में पोल्ट्री पक्षियों, पोल्ट्री मांस और अंडों का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

आदेश के अनुसार, इन जिलों के गैर-संक्रमित क्षेत्रों से यदि पोल्ट्री उत्पाद नैनीताल लाए भी जाते हैं तो उनके लिए पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई जांच और प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हल्द्वानी में पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों और दुकानदारों को भी आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोग भी बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए सतर्क नजर आ रहे हैं।

वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रमाणित दुकानों से ही पोल्ट्री उत्पाद खरीदें।

तो हल्द्वानी सहित पूरे नैनीताल जिले में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में दिखा भक्ति और आस्था का संगम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.