ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पहाड़ी आर्मी ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि सात दिनों में समाधान नहीं होने पर निगम कार्यालय में दिया जायेगा धरना

हल्द्वानी। नगर निगम की आयुक्त को महानगर अध्यक्ष फौजी भुवन पहाडी हिंदू के नेतृत्व में एक ज्ञापन दिया संगठन महामंत्री विनोद सिंह शाही ने कहा कि नगर क्षेत्र में कूडे का ढेर लगा हुआ है।

सारी नालियों से बदबू आ रही है। बारिश में नालियाँ कूडे के कारण पानी कॉलोनी में घुस रहा है निगम की स्वच्छता अभियान बिल्कुल चौपट हो चुका है
महानगर अध्यक्ष फौजी भुवन पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम में चारों ओर कूडा और गंदगी फैली हुई है।

स्वच्छता अभियान का मज़ाक बनाया गया है सफाई कर्मचारी वधू से नदारत रहते हैं बड़े-बड़े खड़े सड़कों में है नालियों और सड़कों में रुके पानी में मच्छर पैदा हो रहा है जिससे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया से महामारी फैलने का डर है। रात को जनता बाहर आने को डरती है स्ट्रेट लाइट कई जगह महीनों से खराब है।
कई वार्डो में सड़क के दोनों तरफ घास और पेड़ पौधे उगे हुए हें, जो जिससे आम जनता बहुत परेशान है।
फौजी भुवन पांडे ने कहा यदि सात दिनों के अंदर हल्द्वानी के सभी वार्ड की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने दिया जायेगा।
इस दौरान संगठन मंत्री विनोद शाही, जिला महामंत्री राजेंद्र कांडपाल, हरेंद्र राणा, नारायण सिंह बर्गली,फौजी मदन फरत्याल, विजय भंडारी, गंगा सिंह चिलवाल,कोषाध्यक्ष भगवंत सिंह राणा, नारायण सिंह वर्गली, गोकुल मेहरा, दीपक गोस्वामी, पवन सिंह ज्याला, इन्दर बिष्ट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पेयजल व शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!