भीमताल। ओखलकांडा में पिछले तीन वर्षों से लगातार आंखों के कैंप पर लगा रहे हैं रवि गोस्वामी ने बताया कि हमारे बुजुर्गों को मोतियाबिंद का इलाज निशुल्क मिल सके इसके लिए गाँव गाँव में आंखों के कैंप लगाने शुरू किए हैं ।
अभी तक 400 से ज्यादा लोगों की आंखों का इलाज करवा चुके हैं यह केम्प हल्द्वानी के निजी अस्पताल शुभानु आँखो के अस्पताल के सहयोग से लगाया जा रहा है।
रवि ने कहा की ओखलकाँडा ब्लॉक में कई बुजुर्ग ऐसे हैं जो कई सालों से मोतियाबिंद से पीड़ित है लेकिन इलाज नहीं कर पाए तो ऐसे में उनके लिए यह कैंप बहुत ही लाभदायक रहता है।
आपको बता दें पहले मोतियाबिंद के इलाज प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्रों में हो जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होता है तो इसका जिम्मेदारी रवि गोस्वामी ने उठाई।
गांव से लोगों को हल्द्वानी अच्छे अस्पतालों में ले जाकर निशुल्क आयुष्मान कार्ड से उनका इलाज कराया जा सके, रवि गोस्वामी की जागरूकता से सैकड़ो लोगों को लाभ मिल रहा है।
