ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

15 अगस्त को तिरंगा रैली के दौरान हुए बवाल में करन अरोरा समेत चार नामजद और 70 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपसचिव करन अरोरा साइबर ठगी के मामले से अभी निपटे भी नहीं कि अब एक और मुसीबत में फंस गए हैं। पुलिस ने 15 अगस्त को तिरंगा रैली के दौरान हुए बवाल में करन समेत चार नामजद और 70 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
सभी पर हाईवे जाम करने, तिरंगे का अपमान करने, पथराव और सरकारी कार्य में बांधा डालने के गंभीर आरोप हैं।
यातायात पुलिस के एडिशनल एसआई प्रदीप सिंह राणा ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को वह सिटी चौराहे के पास ड्यूटी कर रहे थे। उनके साथ सिपाही सुखदेव, होमगार्ड निर्मला, एएसआई सुरेश पाठक और प्रकाश नगरकोटी ड्यूटी पर थे।

दोपहर तीन बजे रामपुर रोड की ओर से जुलूस की शक्ल में लगभग 60-70 लोग अपनी-अपनी गाड़ियों के बोनट, छत व खिड़कियों में बैठकर अराजकता करते हुए आ रहे थे।

इससे राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया। रोकने का प्रयास करने पर हुड़दंगी ने पत्थरबाजी करने लगे। रैली के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को रोड पर गिराकर अपमानित किया गया।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में रैली के आयोजक करन अरोरा, अमर गुप्ता, हर्षित जोशी, शुभम गोस्वामी समेत 70 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करन अरोरा के खिलाफ कुछ महीने पहले बनभूलपुरा थाने में साइबर ठगी के आरोप में भी एक मामला दर्ज हुआ है। उसकी विवेचना जारी रही है।

यह भी पढ़ें :  बैंक ऋण घोटाले में शाखा प्रबंधक समेत 12 दोषी करार, चार साल तक की सजा
error: Content is protected !!