हल्द्वानी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगारों के लिए सरकार की तरह की योजनाएं चलाई जा रही है।

जिससे कि लोग स्वरोजगार अपना कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सके इसी के तहत. जिला उद्योग केंद्र नैनीताल द्वारा योजना के लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण किया गया. जिला उद्योग केंद्र द्वारा ट्रेनिंग दिया गया।

118 लोगों को प्रमाण पत्र वितरण किया महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पल्लवी गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योजना के तहत लाभार्थियों ने अपने यूनिट लगाए थे जिसके तहत उनको सब्सिडी युक्त लोन उपलब्ध कराया गया था ।

जिनका 5 दिन के ट्रेनिंग के बाद प्रमाण पत्र वितरण किया गया है उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 725 लोगों को योजना के तहत दो देने का लक्ष्य रखा गया है।

जिससे सापेक्ष में अभी तक 350 आवेदन लोन के लिए बैंकों को भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत कोई भी व्यक्ति रोजगार अपने के लिए जिला उद्योग केंद्र में अपना आवेदन जमा करके कारोबार के लिए लोन ले सकता है।

इस योजना के तहत लाभार्थी को 15% से लेकर 30% तक की छूट दी जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में दशहरे की रात दो अलग-अलग हादसों में दो युवाओं की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.