ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पनचक्की चौराहे स्थित जतिन होटल में प्रेस वार्ता रखी गयी।

गौलापार खेडा चौराहे स्थित पर्वत पब्लिक स्कूल में 07-09-2025 रविवार एक भव्य  सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

औरट आपसी भाई चारा बढ़ाने व सर्वसमाज समरसता स्थापित हो इसी उद्देश्य के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर सहभोज करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है.

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी जी की गरिमामय उपस्थिति तथा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या तथा विशिष्ट अतिथि लालकुआ विधायक मोहन बिष्ट तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपेन्द्र कोश्यारी तथा समस्त दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखंड एवं क्षेत्र के समाजसेवियों तथा सामाजिक कार्यकर्त्ताओ के सहयोग से सभी वर्गो को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  मोहर्रम और वीवीआईपी कार्यक्रमों को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
error: Content is protected !!