नंदा देवी महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए डॉग squad और बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीमों की सरोवर नगरी में लगातार चेकिंग जारी

ड्रोन के माध्यम से भी की जा रही है सतत निगरानी

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल के कुशल निर्देशन में नंदा देवी महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में कार्य कर रही है।

पुलिस की बम डिस्पोजल स्क्वायड तथा डॉग स्क्वायड द्वारा सरोवर नगरी के सभी सार्वजनिक स्थलों, स्टेशन, पार्को, बाजार क्षेत्रों आदि में प्रभावी चेकिंग की जा रही है।

इसके अतिरिक्त सीसीटीवी सर्विलांस और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ और चेकिंग/फ्रिस्किंग जारी है तथा स्थानीय लोगों, यात्रियों अथवा दुकानदारों को लगातार सूचित किया जा रहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि तथा आपातकालीन स्थिति पर तत्काल 112, मेला कंट्रोल तथा पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी-रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 10 प्रतिष्ठानों की जांच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.