ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पवन कुमार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

हल्द्वानी। निवासी पवन कुमार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। दिल्ली की संस्था आईकॉनिक पीस अवार्ड काउंसिल ने पवन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

पवन ने बताया कि अंकशास्त्र (Numerology) के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दिल्ली की संस्था आईकॉनिक पीस अवार्ड काउंसिल ने उनको 28 अगस्त 2025 को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

पवन की इस उपलब्धि से उनके परिवार और मित्रों में खुशी है। परिवार और मित्रों के साथ क्षेत्रवासियों ने भी पवन को बधाइयाँ व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पवन ने भी सभी का धन्यवाद किया और कहा कि इसी तरह वो क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  SIR अभियान की जमीनी हकीकत पर आयुक्त दीपक रावत की नजर, हल्द्वानी के बूथों का किया निरीक्षण

You missed

error: Content is protected !!