ब्रेकिंग न्यूज़
नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही थी बस, चेकिंग में मिले 110 यात्री; परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्रवाईसफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित
खबर शेयर करे -

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में धर्मेंद्र ने अपने दोस्त  ललित की बेरहमी से की  हत्या

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में शुक्रवार देर रात पत्नी से अवैध संबंधों के शक में धर्मेंद्र ने अपने दोस्त यूपी के बिजनौर निवासी ललित की बेरहमी से हत्या कर दी।
आरोपी ने पहले सोते हुए ललित के सिर पर हथौड़े से वार किया और फिर दुपट्टे से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी ललित और धर्मेंद्र दोनों दोस्त थे। दोनों रावली महदूद के एक मकान में किराए पर रहकर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते थे।

शुक्रवार रात मकान के मालिक सुखबीर सिंह ने थाने पर सूचना दी कि उसके मकान में हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि किराएदार धर्मेंद्र को शक था कि उसकी पत्नी के ललित से अवैध संबंध हैं। इसी शक में उसने शुक्रवार रात को हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मौके से ही आरोपी 42 वर्षीय धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और कपड़े बरामद कर लिए हैं। टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उप निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग और कांस्टेबल सुंदर सिंह शामिल रहे।

रावली महदूद गांव में अवैध संबंध का शक ही ललित हत्या की वजह बनी। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी धर्मेंद्र को लंबे समय से आशंका थी कि उसकी पत्नी और उसके दोस्त ललित के बीच नाजायज संबंध हैं।

यही शक उसके मन में घर करता चला गया और धीरे-धीरे जुनून की हद तक पहुंच गया। मकान मालिक के मुताबिक धर्मेंद्र अक्सर अपनी पत्नी और ललित को लेकर शक जाहिर करता था।

यह भी पढ़ें :  चित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांग

You missed

error: Content is protected !!