ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में भगवान गणेश शोभा यात्रा निकाली गई

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी में 27 अगस्त को गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना के बाद 4 दिनो तक चले धार्मिक अनुष्ठान के बाद आज पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ गणपति की शोभायात्रा निकाली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

नगर भ्रमण के बाद देर शाम भक्तों द्वारा ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ का जयकारा लगाते हुए उनसे अगले साल फिर आने की प्रार्थना करते हुए नैनीझील विसर्जित कर दिया गया ।

श्री राम सेवा दल युवा वाहिनी की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। राम सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया गणेश विसर्जन सिर्फ एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह जीवन के एक महत्वपूर्ण हिस्से को दिखाता है। यह जीवन की नश्वरता और परमात्मा की अनंतता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें :  देहरादून में IPL ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, दुबई लिंक का खुलासा; 5 गिरफ्तार
error: Content is protected !!