श्री राम सेवक सभा द्वारा नंदाष्टमी के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव में आज श्री राम सेवक सभा द्वारा नंदाष्टमी के अवसर पर विविध कार्यक्रम हुए । महोत्सव का सीधा प्रसारण ताल चैनल तथा यू ट्यूब के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखा जा रहा है ।
ब्रह्म मुहूर्त में पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की गया तथा राज राजेश्वरी नंदा स्वयं पधारी तथा पद्मश्री अनूप साह सपत्नीक पूजन यजमान के रूप में किया ।
प्रातः से ही दर्शन हेतु लंबी लाइन लगी तथा मां के दर्शन कर पाए । मां नयना देवी परिसर में मा की छठ अदभुत रही । मेले में दुकानों की व्यवस्था महत्पूर्ण रही ।

सीधा प्रसारण में आज विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ पर्यावरण , युवाओं का प्रोत्साहन ,नंदा देवी के इतिहास सहित नैनीताल पर व्यापक चर्चा हुई । सीधा प्रसारण में अध्यात्म पर भी चर्चा हुई ।
उसके बाद शाम की पंच आरती का आयोजन किया गया। जिसमें भगवती प्रसाद के द्वारा मां भगवती की आरती के साथ पूजा अर्चना की गई हजारों की संख्या में पांच आरती में श्रद्धालु पहुंचे।

मां के जयकारे से गूंज उठा मंदिर परिसर पांच आरती में उत्तराखंड उच्च न्यायालय न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा अपने सबपरिवार के साथ पंच आरती में शामिल हुए। उनके साथ क्षेत्र की विधायक सरिता आर्या नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल दर्जा मंत्री शांति मेहरा ने मां भगवती का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान ।पंडित भगवती प्रसाद जोशी ,नवीन तिवारी ,डॉ नवीन जोशी ,कमलेश ढौंडियाल , ए डी एम विवेक राय मेला अधिकारी एस डी एम के एन गोस्वामी , आई ए एस अंशुल भट्ट ,प्रॉफ प्रदीप कुमार जोशी एन टी ए चेयरमैन , डॉ हरीश गिनवाल ,विश्वनाथ साह,डॉ बी एस कालाकोटी ,निदेशक उच्च शिक्षा डॉ विश्व नाथ खली, राजीव लोचन साह, किशोर जोशी ,छवि पंत ,चक्रधर बहुगुणा ,जयश्री बहुगुणा ,अनीता जोशी ,विपिन पांडे ,बहादुर सिंह बिष्ट ,ज्योति प्रकाश ,पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल ,पूर्व कुलसचिव बहादुर सिंह बिष्ट ने समाज के तथा प्रकृति के विभिन्न विषयों पर चर्चा की ।

संचालन प्रॉफ ललित तिवारी ,मीनाक्षी कीर्ति ,नवीन पांडे मृणाल नेगी , डॉ कपिल जोशी ने किया । पंच आरती में विधायक सरिता आर्य ,नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ,दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा शामिल हुए ।

पांच आरती के बाद हलुआ का प्रसाद बता गया । 123, वर्षों की नैनीताल की यात्रा में मा नंदा सुनंदा का आशीर्वाद के लिए हजारों की भीड़ मंदिर दर्शनों के लिए पहुंची । संरक्षक गिरीश जोशी ,अध्यक्ष मनोज साह ,अशोक साह ,महासचिव जगदीश बावड़ी , बिमल चौधरी राजेंद्र बिष्ट ,विमल साह एवं मुकेश जोशी व्यवस्था पर लगे रहे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी; प्रवेश बढ़कर 48,444 पहुंचे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.