ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। इस्कॉन रामनगर द्वारा श्री राधा अष्टमी महामहोत्सव कार्यक्रम इस्कॉन लखनपुर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

हरिनाम संकीर्तन के साथ,महाभिषेक के साथ साथ, इस्कॉन रामनगर के संचालक श्री मधुहा हरिदास प्रभु ने राधा जी की महिमा,नाम जप की महिमा के बारे मे विस्तार से बताया और सबका धन्यवाद किया।

भक्तों को यही संदेश दिया कि सनातन धर्म को समझने के लिए नाम जप कर भक्ति जागृत करनी चाहिए,वैष्णव गुरु का संग,अध्यात्म की तरफ बढ़ना चाहिए युवाओं को भक्ति केवल वैष्णव गुरु का संग करके हरिनाम संकीर्तन कर जागृत होती हैं।

केवल नाम जप ही एक मात्र साधन हैं इस कलयुग में, श्री मद्भागवत गीता श्लोकों को अपने जीवन में डालकर ही समाज की कुरीतियों से बचा जा सकता है। श्रीनल प्रभुपाद गुरु ने अमेरिका जाकर हिप्पीस लोगो को सुधार किया नशा छुड़वाकर उनको कृष्णा भक्ति में लेकर आए ऐसा ही हमें सबको समझाना है।

कार्यक्रम में शामिल सभी सैकड़ों भक्तों ने रॉक हरिनाम संकीर्तन पर थिरके, भक्तिमय माहौल में महाप्रसाद,नरसिंह आरती,राधारानी पूजन कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में आशीष वर्मा,सौरभ प्रभु,कैलाश प्रभु,कपिल प्रभु,अनुराग मल्होत्रा,तरुण प्रभु,कुणाल प्रभु,पीयूष प्रभु,कल्पतरु गौरांग प्रभु आदि काफी लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  खनिज परिवहन पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सख्त, बिना ढके वाहनों और नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!