ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। प्रांतीय उद्योग पर व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड की देहरादून महानगर इकाई का शपथग्रहण समारोह दिनांक 31 अगस्त को संपन्न हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड  भगत सिंह कोश्यारी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए उनकी सामाजिक सहभागिता एवं देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों की योगदान के लिए व्यापारी समाज को देश का महत्वपूर्ण अंग बताया।
संस्था के अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि देहरादून महानगर में हम अपने संगठन की 387वीं इकाई को स्थापित करने में सफल हुए हैं ।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि महानगर देहरादून में मातृ शक्ति संगठन व युवा व्यापार मंडल सबसे सशक्त प्रतीत हो रहा है उन्होंने महानगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महामंत्री निकुंज गुप्ता, राहुल अग्रवाल की पूरी टीम को अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों की ओर से बधाई दी।
लोकप्रिय विधायक राजपुर क्षेत्र एवं महानगर व्यापार मंडल के संरक्षक श्री खजान दास ने अपने सभी व्यापारी प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनके साथ सामाजिक समस्याओं के निराकरण की बात भी रखीं।
विधायक  सविता कपूर व मेयर देहरादून  सौरभ थपलियाल ने भी अपनी शुभकामनाएं दी।
प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने अपने संगठन के बारे में सदन को विस्तार से जानकारी दी।
शपथग्रहण समारोह में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष कोहली, उपाध्यक्ष माधव प्रसाद सेमवाल, प्रमोद गोयल,नरेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष ऋषिकेश, दीपक तायल महामंत्री ऋषिकेश, श्रवण जैन प्रदेश मंत्री, सौरभ भूषण शर्मा जिलाध्यक्ष रूड़की,अभिनव भारद्वाज प्रदेश मंत्री हरिद्वार, आनन्द स्वरूप गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : बाघ आतंक को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का प्रशासन पर दबाव, बच्चों की स्कूल सुरक्षा व वाहन व्यवस्था की उठाई मांग

You missed

error: Content is protected !!