गणेश विसर्जन के मौके पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जसपुर (उत्तराखंड) के मोहल्ला नत्था सिंह के रहने वाले करन सिंह के दोनों बेटे धर्मेंद्र कुमार (36) और विजेंद्र सिंह (34) वनदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे हैं करीब 100 लोगों की मौजूदगी में दोनों भाई गहरे पानी में चले गए। इस दौरान वे तेज धारा की चपेट में आ गए।

घटना बिजनौर जिले के नसजलगढ़ थाना क्षेत्र के भूतपुरी गंगा नदी में हुआ है।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम ने दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।

हादसे के बाद गंगा तट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अफजलगढ़ ने सुमित राठी ने बताया कि डूबने वाले दोनों सगे भाई हैं। दोनों की तलाश जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.