ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भवाली में नंदा देवी ढोला भृमण में हजारों भक्त शामिल हुए पूरा नगर हुआ नंदामय 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भवाली में नंदाष्टमी मेले में डोला भृमण के बाद विसर्जन किया गया नंदाष्टमी मेले का नगर में डोला भृमण के बाद विसर्जन कर दिया गया।

पाँच दिनों से चल रहे मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वही पूजा अर्चना कर डोले को नगर भृमण के लिए सजाया।

दोपहर डोला उठाया गया, ढोल नगाड़ों, छोलिया नृत्य करते हुवे भक्त झूम उठे।नैनीताल रोड होते हुवे डोला रानीखेत रोड़ पहुचा, नाच गाने के साथ बच्चे बड़े बूड़ो ने मैया के जयकारे लगाए।

माँ के जयकारों से दिन भर नगर गुंजायमान रहा। महिलाओ ने पारंपरिक परिधान पहन कर झोड़े गाये, मैया के दर्शनों के लिए 5 हजार से अधिक भक्त पहुचे।

घोड़ाखाल तिराहे, रामगढ़ रोड के बाद रामगढ़ तिराहे पर देर शाम आरती के बाद विसर्जन कर दिया गया, भीमताल, खैरना, रामगढ़, नाथुवाखान, भूमियाधार, फरसौली, मेहरागांव से भक्त माँ के दर्शनों के लिए पहुचे।

नगर पालिका मैदान में लगे मेले में लोगो की भीड़ रही, आकर्षक खिलोनो झूलो ने बच्चो का मन मोहा। नगर भृमण के बाद देर शाम को शिप्रा नदी में विसर्जन किया गया। 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 14 स्टोन क्रशर सीज, 10 करोड़ से अधिक का जुर्माना

You missed

error: Content is protected !!