हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने सितारगंज निवासी यात्री का खोया हुआ हजारों की नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग ढूंढ कर वापस लौटाया, यात्री की लौटी मुस्कान और जताया आभार

 सितारगंज निवासी सैयद जिशान हल्द्वानी रोडवेज में सवार होकर सितारगंज से किच्छा आए और उतर गए। यात्रा के दौरान उनका बैग रोडवेज बस में ही छूट गया, जिस पर यात्री द्वारा किच्छा थाने में संपर्क किया गया। उनके द्वारा बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों और 4,500 रुपए होना बताया।

किच्छा थाने द्वारा तत्काल हल्द्वानी पुलिस सिटी कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। सिटी कंट्रोल द्वारा रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी के पास यातायात ड्यूटी में तैनात आरक्षी नवाब अली को अवगत कराया गया।

यातायात पुलिस कर्मी द्वारा अथक प्रयासों से हल्द्वानी की ओर आ रही रोडवेज बस को रुकवाकर बैग की छानबीन की गई और यात्री का बैग ढूंढ निकाला। यातायात कर्मी द्वारा यात्री को उनका बैग सुपुर्द किया गया।

बैग में उपरोक्त धनराशि और सभी दस्तावेज यथावत मिले। बैग वापस मिलने पर यात्री ने नैनीताल पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया और स्थानीय लोगों द्वारा भी पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू अनशन में बैठे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.