ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी में शिक्षक दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद छात्र छात्राओं ने तिलक लगाया और बुकमार्क का उपहार देकर शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर और निदेशक सौम्या अग्रवाल के प्रेरक शब्दों ने छात्रों को सही दिशा में प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिक्षकों का समूह नृत्य एक अविस्मरणीय क्षण था, कक्षा नौ और पांच के बच्चों ने मोहक नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रबंधक साकेत अग्रवाल,निदेशक सौम्या अग्रवाल,प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें :  लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गणेश गोदियाल की टीम में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव

You missed

error: Content is protected !!