ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की कुमाऊं मंडल के आठ जिलों की जिला कार्यकारिणियों की कार्यशाला हल्द्वानी में संपन्न हुई जिसमें पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत, अल्मोड़ा ,नैनीताल ,उधम सिंह नगर ,काशीपुर जिलों के जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री एवं जिला प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।

जिला कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा सभी जिलों एवं उनके प्रभारी को दिशा निर्देश जारी किए उन्होंने संगठन को प्रभावी बनाने के लिए कहा कि प्रत्येक जिलाध्यक्ष प्रतिदिन एक नगर इकाई से संपर्क पर स्थापित करेंगे। 

साथ ही जिला महामंत्रियों से कहा गया कि वह प्रत्येक माह जिला कार्यकारिणी की गतिविधियों का विवरण प्रदेश महामंत्री को बताएंगे। प्रत्येक 6 माह में जिला कार्यकारिणी की वृहत् बैठक जिला प्रभारी के सहयोग से करवाएंगे। 

नगर इकाइयों के चुनाव हेतु आचार संहिता सदन द्वारा तय की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले की उम्र न्यूनतम 40 वर्ष किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही महामंत्री पद हेतु न्यूनतम उम्र 35 वर्ष तय की गई। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को प्रभावी बनाने के लिए हमें अपनी जिला इकाइयों पर ही भरोसा रहता है अतः संगठन की सबसे मजबूत कड़ी के रूप में जिला कार्यकारिणी ही होती है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा जी ने किया मंचासीन अतिथियों में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा ,कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कुमाऊं मंडल प्रभारी अश्वनी छावड़ा, उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर पंत,मनोज अरोरा,संयुक्त महामंत्री नवनीत राणा , प्रदेश मंत्री रूपेन्द्र नागर, शांति जीना, संगठन मंत्री मदन फर्तियाल, हितेंद्र भसीन, अखिलेश सेमवाल, जिला प्रभारी बागेश्वर पवन जोशी, प्रभारी अल्मोड़ा हरीश सोनी , प्रभारी पिथौरागढ़ शंकर लाल वर्मा, प्रभारी काशीपुर अशोक छावड़ा, प्रभारी नैनीताल गुलशन छावड़ा तथा जिलाध्यक्ष जनक जोशी जिला महामंत्री नवल रावल पिथौरागढ़ 

जिला महामंत्री अनिल कार्की बागेश्वर 

जिला अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी जिला महामंत्री राज पांडे रानीखेत,

जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे नैनीताल

जिला अध्यक्ष राजकुमार भुडडी, जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल तथा महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महिला महामंत्री उर्वशी बोरा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने मुख्यमंत्री धामी का किया अभिनंदन

You missed

error: Content is protected !!