रानीखेत। स्वर्गीय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में सूचना अधिकार सप्ताह (RTI Week) के अंतर्गत जन समान्य में सूचना अधिकार अधिनियम के बारे में समझ की वृद्धि करने के उद्देश्य एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसका विषय था “आरटीआई ने सरकारी विभागों में प्रशासनिक दक्षता और जवाब देही बढ़ाने में मदद की है।”
इस प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन महाविद्यालय के संस्थागत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
जिसमें प्रथम स्थान कुoजिज्ञासा परमार बी ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा, द्वितीय स्थान मयंक भंडारी बीएससी प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान कुo नेहा जोशी बीए प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया ।
शासन द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं महाविद्यालय स्तर में आयोजित की जाएंगे, इसी क्रम में आगामी सप्ताह में एक वाद- विवाद प्रतियोगिता भी होनी है। जिन छात्र-छात्राओं का चयन होता है।
उन्हें राज्य स्तर की वाद- विवाद प्रतियोगिता में 3 अक्टूबर को देहरादून में प्रतिभाग करना होगा।
प्रतियोगिता का संचालन सूचना का अधिकार प्रभारी डॉक्टर महिराज मेहरा द्वारा किया गया और प्रतियोगिता के निर्णायक राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉक्टर बृजेश कुमार जोशी तथा डॉक्टर धीरज सिंह खाती रहे।
इस इस कार्यक्रम के सफल संचालन में इतिहास विभाग प्रभारी डॉक्टर दीपा पांडे, डॉक्टर पंकज प्रियदर्शी तथा डॉक्टर सत्यमित्र सिंह का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे ने विजेता छात्र-छात्राओं को और कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु बधाई प्रेषित की।














