ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं। आज सुबह लगभग 09:04 बजे लालकुआं के एक भाजपा कार्यकर्ता को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को IPS पद का पुलिस अधिकारी बताकर उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिश की।
आरोप के अनुसार, कॉल करने वाले ने कहा कि पीड़ित के खिलाफ एक महिला द्वारा शिकायत की गई है, जिसके तहत उन पर गलत व्यवहार के आरोप लगाए गए।

इसके बाद आरोपी ने उन्हें गाली-गलौज की और धमकी दी कि 3 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और 3 साल की जेल होगी।

इस घटना के कारण पीड़ित को मानसिक तनाव हुआ और उनकी तबीयत थोड़ी बिगड़ गई।
इसके बाद पीड़ित ने अपने करीबी व्यक्ति से सलाह लेकर उस नंबर को ब्लॉक कर दिया।
सूचना अनुसार, पीड़ित ने उत्तराखंड पुलिस ऐप के माध्यम से साइबर शिकायत दर्ज कर रखी है।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में जन कल्याणकारी शिविर: 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 230 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
error: Content is protected !!