ब्रेकिंग न्यूज़

आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है।

नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बोनस मिलने की संभावना है। व्यापारी वर्ग के लिए लाभकारी दिन रहेगा, विशेषकर जिनका काम पार्टनरशिप में है।

पारिवारिक जीवन में थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव से बचें।

बृष
रुके हुए काम पूरे होंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।कारोबारियों के लिए निवेश का सही समय है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत के मामले में पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।

मिथुन
कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना होगा, लेकिन उसका फल धीरे-धीरे मिलेगा। दिन मिलाजुला रहेगा।व्यावसायिक यात्राएँ लाभदायक होंगी। पारिवारिक जीवन में किसी बड़े सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम जीवन में गलतफहमियाँ बढ़ सकती हैं, इसलिए बातचीत से स्थिति संभालें। धन के मामले में खर्च बढ़ेगा लेकिन आय में भी वृद्धि होगी।

कर्क
कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा।लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत उत्तम रहेगी, लेकिन मौसम से संबंधित परेशानियों से बचें।

सिंह
सहकर्मियों से तालमेल बिठाने में दिक्कत होगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को धैर्य से काम लेना होगा, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन में साथी से नाराजगी रहेगी। धन के मामले में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से कमर दर्द या गैस्ट्रिक की समस्या परेशान कर सकती है।

कन्या
कार्यक्षेत्र में तरक्की और मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन लाभकारी रहेगा।व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से प्रशंसा मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी। प्रेम संबंध गहरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत उत्तम रहेगी, लेकिन ठंडी चीजों से बचें।

तुला
काम में देरी और अड़चने आ सकती हैं। दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। व्यापारियों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद की संभावना है। पारिवारिक जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है। खर्च अधिक होगा जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा। सेहत पर ध्यान दें, खासकर ब्लड प्रेशर के मरीज सावधान रहें।

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दिन शुभ रहेगा।व्यवसायियों को धन लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की संभावना है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम के बोझ से थकान हो सकती है।

धनु
आलस्य छोड़कर मेहनत करने से सफलता मिलेगी।कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित करना होगा। व्यापारियों को नई डील से लाभ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा। सेहत ठीक रहेगी लेकिन बाहर का भोजन करने से बचें।

मकर
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा लेकिन तनाव भी रहेगा। दिन मिला-जुला रहेगा।व्यापारियों के लिए निवेश का दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन में गलतफहमियाँ बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कुंभ
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर का योग है। करियर में नए अवसर मिलेंगे।व्यापारियों को बड़ा लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है, लेकिन यात्रा में सावधानी रखें।

मीन
कार्यक्षेत्र में कठिनाइयाँ आएंगी लेकिन धैर्य से सब संभाल लेंगे। दिन चुनौतियों से भरा रहेगा।व्यापारियों को धैर्य और संयम से काम करना होगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्च अधिक होगा। सेहत के मामले में थकान और सिरदर्द परेशान कर सकता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ विशेष हवन-पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.