सर्राफा कारोबारी से टॉफ़ी के बहाने छेड़छाड़ का आरोप

हल्द्वानी।  कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करने वाली तीन बच्चियों के साथ शहर के एक सराफा कारोबारी के ऊपर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।

छात्राओं के परिवार की तहरीर पर पुलिस आरोपी सर्राफा कारोबारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा कि प्राइमरी सरकारी स्कूल से छुट्टी के बाद गुरुवार को तीनों बच्चियां घर लौट रही थीं।

छात्राओं के परिजनों का आरोप है कि एक अधेड़ सर्राफा कारोबारी ने टॉफी देने के बहाने बच्चियों को दुकान में बुलाया और उनके साथ छेड़छाड़ की।

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव का कहना है कि एक सर्राफा कारोबारी के खिलाफ तीन नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है।

मामले में परिजनों ने तहरीर दी है. पूछताछ के लिए कारोबारी को हिरासत में लिया गया है. सर्राफा कारोबारी से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में चौथी बार होगा महोत्सव-2026, लोक संस्कृति को मिलेगा मंच, प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर करेंगी शिरकत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.