उत्तराखंड ग्रामीण बैंक एवं विकासखंड हल्द्वानी के सहयोग से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन हेतु गोष्ठी का आयोजन

हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक कमलुआगांजा शाखा द्वारा, ग्राम सभा कमलुआगांजा मेहता में रोजगार सृजन से संबंधित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 50 से अधिक महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा सरकार की विभिन्न बीमा योजनाओं एवं ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

ग्रामीण बैंक कमलुआगांजा कि शाखा प्रबंधक प्रीति राणा ने भी बैंक की जमा ऋण एवं बीमा योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के द्वारा महिला स्वरोजगारियों को बैंक से वित्त पोषण करते हुए विभिन्न रोजगार परक कार्यक्रमों से जोड़कर सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मनीष भट्, क्षेत्रीय समन्वयक विक्रम सिंह, ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना से गीता जोशी, सुनीता जोशी, प्रेम सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 16 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.