भीमताल पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की घटना का तत्काल किया खुलासा

चोरी की मोटर साईकिल सहित 2 युवक गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओ का तत्काल अनावरण, व बरामदगी करने करने के लिये प्रभावी सुरागरसी/पतारसी कर शीघ्र अनावरण करने के निर्देश दिये गये थे।

जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन तथा  दीपशिखा अग्रवाल पुलिस उपाधीक्षक भवाली के पर्यवेक्षण में  संजीत कुमार राठौड थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना भीमताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 55/25 धारा 303(2) बीएनएस में कुशल सुरागस्सी/पतारसी करते हुए वाहन चैकिंग के दौरान 2 युवकों को मय चोरी की गयी।

वाहन संख्या UP25 ED 2123 टीवीएस मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अभियोग में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तगणो को मा० न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- विनोद कुमार उर्फ मनोज कुमार पुत्र विशम्बर दयाल निवासी ग्राम सहजदिया पो० सुजानपुर थाना पड़वा तहसील दरार खीरी
2- कुलदीप पुत्र रतिराम निवासी ग्राम सहजदिया पो० सुजानपुर थाना पड़वा तहसील दरार खीरी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सीएम धामी का अधिकारियों को अल्टीमेटम: 1 नवंबर तक सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का औचक निरीक्षण
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.