अल्मोड़ा। नंदा देवी मंदिर में अज्ञात लोगों की मारपीट में गंभीर घायल व्यक्ति ने एसटीएच में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनका एसटीएच में उपचार चल रहा था। मृतका की पत्नी ने एनटीडी चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली में दी तहरीर में मृतक की पत्नी कविता सोराड़ी का कहना है कि तीन सितंबर को नंदा देवी डोले के बाद एडम्स गर्ल्स इंटर काॅलेज में आयोजित मेले के दौरान साई बाबा मंदिर के आपास अराजक तत्वों ने उनके पति हेम चंद्र सोराड़ी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

12 सितंबर को उनको उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए थे। उन्होंने यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनका कहना है कि उपचार में व्यस्त होने के कारण वह मुकदमा दर्ज नहीं करा पाईं।

उन्होंने अज्ञात अराजक तत्वों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, मुनादी के बाद होगी कार्रवाई
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.