अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने छात्रसंघ चुनाव 2025 के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

अध्यक्ष पद का टिकट तनिष्क मेहरा को मिला 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। एबीवीपी की इस घोषणा के बाद कैंपस में जोश और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ तनिष्क मेहरा का स्वागत किया।

तनिष्क मेहरा लंबे समय से छात्रहितों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं।

उन्होंने कैंपस में शिक्षा, लाइब्रेरी, खेलकूद और बुनियादी सुविधाओं की आवाज़ बुलंद की है।

छात्रों का मानना है कि उनके नेतृत्व में कैंपस में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

छात्रसंघ चुनाव हर बार की तरह इस बार भी दिलचस्प और कड़ा होने वाला है। एबीवीपी के इस फैसले से चुनावी मुकाबला और रोमांचक हो गया है।

 तनिष्क मेहरा का कहना है – “मैं हर उस मुद्दे पर छात्रों की आवाज़ बनूंगा, जो अब तक अनसुना रह गया है। कैंपस के विकास और छात्र हितों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रसर रहूंगा।”

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी प्रकरण: पहाड़ी आर्मी ने बुद्ध पार्क में फूंका पुतला, निष्पक्ष CBI जांच की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.