ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। डिकोनिया चौराहे पर देर रात सेल्समेन को गोली मारने के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

तमंचा भी बरामद कर लिया है जिससे गोली चलाई गई थी। मामले में आम्स एक्ट की धारा धारा बढ़ाते हुए पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

मूलरूप से कोटाबाग और हाल मल्ला गौरखपुर निवासी उमेश सिंह बिष्ट पर 27 नवंबर की रात उस समय गोली चलाई गई थी जब वह देहरादून से लौट रहे अपने भाई को लेने जा रहे रहे थे।

आरोप है कि तिकोनिया चौराहे के पास मल्ला गोरखपुर निवासी हेमंत सिंह बिष्ट ने उन्हें पीछे से आवाज दी। फोन पर बात कर रहे उमेश ने अनसुना कर दिया।

आरोप है कि हेमंत ने तमंचे से उन पर फायर झोंक दिया। गोली उमेश के कूल्हे में लगकर पार हो गई। उमेश की चाची भारती बिष्ट की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

टीपीनगर क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया कि आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। बरामद तमंचे से ही गोली चलाई गई थी। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है।

यह भी पढ़ें :  डीएसए के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट और महासचिव मनोज जोशी को कूटा ने दी बधाई
error: Content is protected !!