ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। शारदीय नवरात्रि का आज पहला दिन है..नैनीताल के मंदिरों में सुबह से भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

51 शक्तिपीठों में सूमार माँ नयना देवी का दरबार को सजाया गया है और देश भर के भक्त माँ नयना की पूजा के लिये मंदिर पहुंच रहे हैं और और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

नैनीताल की नयना देवी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि कई लोगों की नेत्र ज्योति इस मंदिर में पूजा करने से लौटी है और माँ के स्थान के जल का महत्व भी है।

कहा जाता है कि जब भगवान शिव सति के जले शरीर को लेकर आकाश मार्ग से जा रहे थे तो यहां पर माँ की बायी आंख गिरी तब से यहां माँ नयना के नेत्र रुप में पूजा की जाती है।\

यही कारण है कि देश और दुनियां के लोग हर नवरात्र में माँ नयना की पूजा के लिये यहां पहुंचते हैं।

आपको बतादें कि नयना देवी के मंदिर में शारदीय व चैत्र नवरात्र में पूजा करने से विशेष फल भक्तों को मिलता है।

यह भी पढ़ें :  जिला पंचायत नैनीताल का 14 करोड़ का बजट पारित, विकास कार्यों के लिए 11 करोड़ का प्रावधान

You missed

error: Content is protected !!