ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी में श्री रामलीला कमेटी द्वारा 20 सितंबर से रामलीला मंचन का आयोजन शुरू

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। श्री रामलीला कमेटी द्वारा 20 सितंबर से रामलीला मंचन का आयोजन शुरू किया गया। रामलीला के प्रथम दिन विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्री रामलीला का शुभारंभ किया गया।

रामलीला के प्रथम दिन कलाकारों द्वारा नारद मोह, रावण विभीषण कुंभकरण का वर मांगने का मंचन किया वहीं दूसरे दिन कलाकारों ने श्री राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघन के जन्मोत्सव का सुंदर अभिनय के द्वारा मंचन किया गया।

इसे साथ ही ताडिका वध का सुंदर मंचन किया। रामलीला में सभी स्थानीय कलाकार अपनी अभिनय प्रतिभा से रामलीला के दृश्यों का मंचन कर रहे हैं।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कमल सती, महासचिव हरीश मेहरा, कोषाध्यक्ष पुष्कर खनायत के साथ सारांश सती, मनोज अधिकारी, सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 मार्च 2026
error: Content is protected !!