ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी व महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन मल्लिकार्जुन विद्यालय भीमताल में किया गया।

गोष्ठी में हल्द्वानी के मेयर  गजराज सिंह बिष्ट ने मुख्य वक्ता के तौर पर प्रतिभाग किया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं व आम जन को संबोधित करते हुए श्री गजराज बिष्ट ने कहा कि एकात्म मानववाद व अत्योदय के प्रेणता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रवाद को समर्पित रहा।

उन्ही के दिखाए गए रास्ते पर आज मोदी व धामी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर अनवरत कार्य कर रहे है।

उन्होंने सभी से राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करते हुए नव भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आवाह्मन किया।

गोष्ठी का संचालन सेवा पखवाड़ा अभियान के जिला संयोजक  दिनेश खुल्बे व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष, भीमताल  कमल जोशी ने की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री  रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष  प्रगति जैन, जिला मंत्री  मनोज भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  बीना आर्या, मंडल अध्यक्ष हल्दूचौड़  रोहित दुमका, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक  रत्नेश शाह,  पंकज अधिकारी मंडल महामंत्री  गोपाल कृष्ण भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष श्री महेश जोशी, मीडिया संयोजक  प्रकाश कनौजिया,  कुलदीप बोहरा,  जया बोहरा एवं विद्यालय के निर्देशक, प्रधानाचार्य सहित आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  ‘बाबा’ विवाद ने पकड़ा तूल: कोटद्वार में FIR, सीमा सील, शहर में भारी पुलिस तैनाती

You missed

error: Content is protected !!