ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अपराध विवेचना में लापरवाही, भवाली कोतवाली के उपनिरीक्षक राजवीर नेगी निलंबित

एसएसपी मीणा की कड़ी चेतावनी – सुस्त विवेचना अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

हल्द्वानी।  भवाली कोतवाली में तैनात दारोगा राजवीर सिंह नेगी को एसएसपी पीएन मीणा ने सस्पेंड कर दिया है।

एसएसपी का कहना है कि कई बार कहने के बावजूद उप निरीक्षक राजवीर विवेचना में लापरवाही बरत रहे थे।

एक प्राथमिकी की विवेचना में घोर लापरवाही करने का उन पर आरोप लगा है।

एसएसपी ने बताया कि पूर्व में क्राइम बैठक में सभी दारोगाओं को लंबित विवेचनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा: गाय और पत्थर गिरने से घास काट रहे वृद्ध की मौत, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
error: Content is protected !!