नए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। ललित मोहन रयाल ने आज  जिलाधिकारी का चार्ज ग्रहण कर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। जिलाधिकारी ललित मोहन ने कहा की वो केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे।नैनीताल में जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभाली जिले की कमान 

      नैनीताल के जिला कलेक्ट्रेट में मंगलवार सवेरे नवनियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने चार्ज संभालने के बाद पत्रकार वार्ता की।नैनीताल में जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभाली जिले की कमान 

ललित मोहन ने पहले मीडिया की गैरमौजूदगी में जिलाधिकारी का चार्ज लिया और पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वो केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुचेंगे, साथ ही वेलफेयर योजनाए और इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य को धरातल में कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कहा कि जो योजनाए और कार्य वर्तमान में चल रहे है उनको तय समय पर पूरा किया जाएगा।

कहा की लोवर मॉलरोड के कार्य को भी सम्बंधित एजेंसी से बात कर तय समय पर कराना उनकी प्राथमिकता है।

ललित मोहन ने कहा कि पर्यटन सीजन को लेकर वह बैठक करेंगे और जो भी समस्याएं पार्किंग, ट्रैफिक या अन्य परेशानियों को लेकर आएंगी उनका समाधान किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी; प्रवेश बढ़कर 48,444 पहुंचे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.