ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून स्थित एक क्लब में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब फ्लेम शो दिखा रहे दो बारटेंडरों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए. गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली और क्लब में मौजूद सैकड़ों लोग बाल-बाल बच गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला देहरादून के राजपुर रोड स्थित सर्किल क्लब का है. शनिवार, 11 अक्टूबर की रात पार्टी चल रही थी. सैकड़ों लोग ड्रिंक लेकर संगीत की थाप पर थिरक रहे थे।

इस बीच शुरू हुआ फ्लेम शो. यानी मुंह से आग उगलने का खतरनाक करतब. दो बारटेंडर मुंह में शराब भरकर उसे हवा में फेंकने लगे. जैसे ही शराब में आग पकड़ती, पूरा क्लब रोशनी से भर जाता।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 7 जुलाई 2026

अचानक यह करतब हादसे में तब्दील हो गया और एक चिंगारी पलटकर उनके मुंह पर ही भड़क उठी. मौज-मस्ती का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया. हादसे में दोनों के चेहरे आग से बुरी तरह झुलस गए. लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ली 15 वर्षीय छात्र की जान, दोस्त ICU में भर्ती, बाइक जलकर राख

घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. गनीमत ये रही कि आग ज्यादा नहीं फैली. अगर आग फैल जाती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है।

जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आ गई. देहरादून पुलिस ने क्लब प्रबंधन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोका।

यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु के अल्टीमेटम का असर, शिक्षा विभाग ने च्यूरीगाड़ जूनियर हाई स्कूल बंद करने का आदेश लिया वापस

राजपुर थाना प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि क्लब को हिदायत दी गई है कि अगर भविष्य में इस तरह के स्टंट दोबारा हुए तो उसका लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी. इस तरह के स्टंट करना न सिर्फ अपने लिए जानलेवा है, बल्कि वहां मौजूद सभी के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

error: Content is protected !!