हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष वनभूलपुरा  सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर शातिर चोर को माल सहित गिरफ्तार किया गया।

    मोबिन पुत्र यासीन निवासी आजाद नगर, लाइन नं० 03, बनभूलपुरा हल्द्वानी द्वारा थाना वनभूलपुरा पर तहरीर दी गई कि दिनांक 12/10/2025 की रात्रि दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात चोर द्वारा दुकान का लॉक तोड़कर गल्ले में रखे ₹25,000 नगद एवं एक Wi-Fi कैमरा चोरी कर लिया गया।

   इस संबंध में थाना वनभूलपुरा में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

     पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए  उत्तर उजाला कब्रिस्तान गेट के पास से अभियुक्त इमरान उर्फ काली पुत्र सलीम, को गिरफ्तार किया। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी नगर निगम में डीपीसी चुनाव पर विवाद, पार्षदों ने उठाए अनियमितताओं पर सवाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.